राजस्थान के प्रमुख युद्ध - Rajasthan Ke Pramukh Yudh - Wars & Battles of Rajasthan In Hindi

Hello दोस्तो आज हम जानेगे की हमारे राजस्थान के इतिहास मे कोन कोन से युद्ध हुये  या कोन कोन सी महत्वपूर्ण घटनाए घटित हुई। जिन युद्ध के बारे मे हम चर्चा करेगे उनको हम पूरी जानकारी के साथ पडेगे तो चलिये सुरू करते हैं -

Rajasthan ke Pramukh yuddh aur date
राजस्थान के प्रमुख युद्ध


राजस्थान इतिहास के महत्वपूर्ण युद्ध या राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1. तराईन का प्रथम युद्ध :- 

चौहान राजा पृथ्वीराज चौहान और शाहबुदिन मौहम्मद गौरी के मध्य 1191 0 में हुआ। इसमें मौहम्मद गौरी पराजित हुआ।

2. तराईन का द्वितीय युद्ध :- चौहान राजा पृथ्वीराज चौहान और मौहम्मद गौरी के मध्य 1192 0 में हुआ। इसमें पृथ्वीराज चौहान पराजित हुआ मारा गया। इसके साथ ही अजमेर-दिल्ली के विस्तृत भूभाग पर चौहानों के शासन का अन्त हो गया।

3. खातोली का युद्ध :- यह युद्ध इब्राहिम लोदी (दिल्ली) तथा महाराणा सांगा (संग्राम सिंह मेवाड़) के मध्य 1518 ई० में बूंदी के पास खातोली में हुआ। इसमें इब्राहिम लोदी पराजित हुआ। 

4. गागरोण का युद्ध :- 1519 में राणा सांगा (मेवाड़) तथा महमूद खिलजी (मालवा) के बीच गागरोण के पास लड़ा गया। इसमें राणा सांगा विजयी हुआ।

5. मतीरे की राड़ :- यह युद्ध नागौर के अमर सिंह राठौड़ तथा बीकानेर राजा कर्णसिंह राठौड़ के बीच 1644 में लड़ा गया जिसमें अमर सिंह विजयी हुआ।

6. खानवा का युद्ध :- यह युद्ध 1527 में राणा सांगा तथा मुगल शासक बाबर के बीच खानवा (भरतपुर) में हुआ। राणा सांगा पराजित हुआ।

7. महोबा का युद्ध:- पृथ्वीराज तृतीय (अजमेर) तथा महोबा (मध्यप्रदेश) के राजा परमर्दी चंदेल के बीच लड़ा गया। इसमें पृथ्वीराज चौहान विजयी रहा। चंदेल के सेनापति आल्हा ऊदल वीरगति को प्राप्त हुए।

8. सुमेल का युद्ध :- 1544 में जोधपुर के राव मालदेव शेरशाह सूरी के बीच सुमेल (जैतारण) में लड़ा गया। शेरशाह को बड़ी मुश्किल से विजयी मिली अतः उसे कहना पड़ा 'मैं मुट्ठी भर बाजरे के लिए हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता।

9. दिवेर का युद्ध :- सन् 1582 में महाराणा प्रताप मुगलों के बीच निर्णायक युद्ध दिवेर गाँव में हुआ। इस युद्ध में महाराणा प्रताप ने मुगलों के अजेय होने का भ्रम सदा के लिए मिटा दिया। इस युद्ध के बाद महाराणा प्रताप ने इतने क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया जो उन्हें उत्तराधिकार में मिले क्षेत्रों में अधिक थे। कर्नल टॉड ने दिवेर के युद्ध कोमेवाड़ का मैराथन' युद्ध कहा।

10. हल्दीघाटी का युद्ध :- 18 जून 1576 को महाराणा प्रताप अकबर के सेनापति मानसिंह के मध्य हल्दीघाटी (राजसमंद) में लड़ा गया। अकबर की सेना विजयी रही परन्तु महाराणा प्रताप मुगलों के आगे झुके नहीं। मेवाड़ की प्रसिद्ध रक्त-रंजित इस रणभूमि की मिट्टी हल्दी के रंग की होने के कारण ही इसे हल्दीघाटी कहते हैं। कर्नल टॉड ने इसे मेवाड़ की थर्मोपॉली' कहा।

11. धरमत का युद्ध :-12 अप्रैल 1658 0 में मुगल उत्तराधिकार के संघर्ष हेतु राजा जसवंत सिंह एवं औरंगजेब के बीच उज्जैन (मध्य प्रदेश) के निकट लड़ा गया। शाहजहां दारा को शासक बनाना चाहता था अतः जसवंत सिंह (जोधपुर) को औरंगजेब को कुचलने के लिए भेजा। इस युद्ध में औरंगजेब विजयी रहा।

आज हमने आपको राजस्थान इतिहास के महत्वपूर्ण युद्ध व राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओ के बारे मे जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें और अगर यह जानकारी आपको फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

आपका बहुत बहुत धन्यवाद 


राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी pdf | राजस्थान का सामान्य ज्ञान 2021 | राजस्थान का सामान्य ज्ञान 2020 | राजस्थान जीके बुक | राजस्थान जीके दृष्टि | राजस्थान जीके ऑनलाइन टेस्ट | राजस्थान जी.के. जयपुर राजस्थान  | राजस्थान सामान्य ज्ञान 2020 pdf | rajasthan gk question in hindi | rajasthan gk question in hindi 2020 | rajasthan gk questions in english | rajasthan gk question pdf | rajasthan gk question 2021 | rajasthan gk question objective | rajasthan gk question book | rajasthan gk quiz in hindi pdf | rajasthan gk online test in hindi | rajasthan gk quiz telegram channel राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार questions online gk test in hindi | rajasthan gk online test 2020 | बीएसटीसी ऑनलाइन टेस्ट | edudose rajasthan gk| Test series | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ