भारत की जलवायु Climate of India -
किसी विस्तृत क्षेत्र की औसत मौसम दशाओं में परिवर्तन, का उस स्थान की जलवायु (Climate) कहा जाता है।जलवायु में तापमान, वायुदाब, वर्षा, आर्द्रता वायु की गति आदि का योग होता है।
जलवायु को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारक है:
(i) पृथ्वी का कोणिय झुकाव एवं सूर्यताप
(ii) भू-भाग के समीप महासागरों एवं सागरों के जल का वितरण
(iii) भूभाग की ऊँचाई
(iv) पृथ्वी की स्थिति की वह मुख्यतः किस जलवायु पेटी में अवस्थित है।
जलवायु का वर्गीकरण तापमान, वर्षा वाष्पीकरण एवं सन्तुलित जल के आधार पर बाँटा जा सकता है। जलवायु को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के आधार पर विश्व की जलवायु को वर्गीकृत किया गया है। जर्मन वैज्ञानिक कोपेन का वर्गीकरण सर्वत्र स्वीकृत है।
जलवायु के प्रकार Bharat Ki Jalvayu ke Parkar-
1. उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन जलवायु - Tropical Rain Forest Climate:-
- यह भूमध्यरेखीय जलवायु या सेल्वास भी कहलाती है।
- ऐसी जलवायु 5° से 10° उत्तरी-दक्षिणी अक्षांश पेटियों के बीच पायी जाती है।
- यहाँ पर दिन रात लगभग बराबर होते हैं । यहाँ औसत तापमान 24°C से 27°C होता है। दिन रात के तापमान में अन्तर (Diurnal range), वार्षिक तापमान में अन्तर (Annual Range) से ज्यादा होता है।
- यहाँ पर रात लगभग सर्दी भरी होती है। इसे "शान्त पेटी' या डोलड्रम कहा जाता है।
- यहाँ संवहनीय वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा लगभग 250 सेमी है।
- यहाँ चौड़ी पत्तियों वाले सदाबहार वन मिलते हैं। इसमें अन्य सभी जलवायु प्रदेशों से ज्यादा वनस्पति और जन्त मिलते हैं।
- इस जलवायु के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र - अमेजन बेसिन, कांगों बेसिन एवं इण्डोनेशिया हैं।
2. मानसूनी जलवायु - Tropical Monsoon Climate:-
- इन क्षेत्रों की मुख्य विशेषता मानसूनी हवाएँ है जिन पूर्णतया पलटाव ग्रीष्मकाल में होता है।
- यहाँ पर वर्षा मौसम पर आधारित है। अधिकतर गर्मियों में होती है।
- यहाँ पर लगभग 200 सेमी वार्षिक वर्षा होती है।
- वनस्पति पतझड़ी प्रकृति (Deciduous) की होती है।
3. उष्णकटिबन्धीय सवाना जलवायु -
- औसत वार्षिक तापमान 23°C इसमें वार्षिक वर्षा लगभग 150 सेमी होती है। यह अफ्रीका पूर्वी और उत्तरी अमेरिका में स्थित है। यह अफ्रीका पूर्वी और उत्तरी अमेरिका में स्थित है।
- इस जलवायु की विशेषता उष्णकटिबन्धीय और उपोष्ण अक्षांशों में पाये जाने वाले घास के मैदान हैं। यहाँ सवानाघास के मैदान स्थित है।इसमें लम्बी झाड़ियाँ एवं लम्बी जड़ों वाले अग्निरोधी प्रकृति के वृक्ष मिलते हैं।
- गर्मियों में वर्षा संवहनीय हवाओं के द्वारा होती है। सर्दियों यहाँ शुष्क होती है तथा पेड़ों की जडे पानी की तलाश में भूमि की गहराई में चली जाती है।
4. उष्णकटिबन्धीय व उपोष्ण रेगिस्तानी जलवायु :-
- ये व्यापारिक पवन पेटियों में स्थित होते हैं एवं महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर मिलते हैं। उत्तरी अमेरिका-कोलोरेड़ो मरुस्थल, मैक्सिको मरुस्थल, अफ्रीका-सहारा, कालाहारी, नामिब मरुस्थल, दक्षिणी पश्चिम एशिया में, अरब, ईरान, थार मरूस्थल, दक्षिणी अमेरिका में, आटाकामा, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ऑस्टेलिया मरुस्थल स्थित है। औसत वार्षिक तापमान 38°C गर्मियों का वार्षिक तापमान 40°C सर्दियों का वार्षिक तापमान 15°C होता है। औसत वार्षिक वर्षा लगभग 25-40cm होती है।
- यहाँ पर सूर्य की धूप की अधिकता होती है क्याकि आसमान साफ रहता है।
- यहाँ जीरोफाइट (Xerophytic) प्रकति की वनस्पात (जैसे-नागफनी, खजूर) होती है।
5. मध्य अक्षांशीय रेगिस्तानी जलवायु :-
- ये 35° सें 50° उत्तरी-दक्षिणी अक्षांशों के मध्य मिलते हैं।
- ये महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में मिलते हैं। तारीम, गोबी, तुर्किस्तान, केन्द्रीय ईरान आदि ऐसे ही रेगिस्तान हैं दक्षिणी गोलार्द्ध में केवल पेटागोनिया (अर्जेन्टीना) इस प्रकार का रेगिस्तान है।
- गर्म रेगिस्तानों के विपरीत इनमें सर्दियाँ बड़ी ठण्डी होती है।
6. उष्णकटिबन्धीय और उपोष्ण स्टेपीज जलवाय:-
- ये उष्णकटिबन्धीय व उपोष्ण रेगिस्तानों के ध्रुवीयोन्मुख क्षेत्र (Pleward margins) में स्थित होते हैं। औसत वार्षिक तापमान 21°C है।
- ये क्षेत्र खाद्यान्न उत्पादन की दृष्टि से श्रेष्ठ होते हैं। इसमें शाक वनस्पति (Shrubs) एवं घास की प्रचुरता रहती है। इस कारण ये घास के मैदान के रूप में जाने जाते हैं।
- इन्हें भिन्न स्थानों पर भिन्न नामों से जाना जाता है-
प्रेयरी (Prairies) - उत्तरी अमेरिका
पम्पास (Pampas) - दक्षिणी अमेरिका
वेल्ड (Veldt) - दक्षिणी अफ्रीका
डाउन्स (Downs) - आस्ट्रेलिया
स्टेपीज (Steppes) - यूरेशिया
पोस्ताजह (Postaz) - हंगरी
केन्टरबरी (Canterbury) - न्यूजीलैण्ड
7. भूमध्यसागरीय जलवायु:-
- यह 30° से 45° उत्तरी व दक्षिणी अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर मिलती हैं। भूमध्यसागर के चारों और दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, केलिफोर्निया तट, केन्द्रीय चिली केप ऑफ गुड़ हॉप और दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रलिया में है।
- यहाँ ग्रीष्मकाल सूखा (25°C) व शीतकाल आर्द्र (10°C) रहता है।
- यहाँ शुष्क ग्रीष्मकाल को सहन करने वाली वनस्पति पायी जाती है (मोटी छाल व लम्बी जड़युक्त)।
- यहाँ शुष्क ग्रीष्मकाल को सहन करने वाली वनस्पति पायी जाती है (मोटी छाल व लम्बी जड़युक्त)।
- यहाँ पर अंगूर व नींबू प्रजातीय फसलें (Citrus family) बड़े पैमाने पर उगायी जाती हैं।
- इस क्षेत्र में छोटी, शुष्क झाड़ियाँ भी मिलती हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं
चैपरेल (Chaparral) - कैलीफोर्निया
मक्वी (Maqui) - फ्रांस
मैटोरल (Mattoral) - चिली
मालै (Mallee) - आस्ट्रेलिया
8. चीन सदृश जलवायु :-
- यहाँ औसत वार्षिक तापमान 19°C रहता है तथा वार्षिक वर्षा लगभग 120 सेमी० होती है।
- यह भूमध्यसागरीय जलवायु के ठीक विपरीत महाद्वीपों के पर्वी किनारों पर 25°-45° उत्तरी तथा दक्षिणी अक्षांशों के बीच मिलती है। चीन, दक्षिण-पश्चिम 45A, दक्षिण ब्राजील, पर्वी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण जापान के क्षेत्र है। यह पूर्व में भूमध्यसागरीय जलवायु के समान है।
- गर्मिया गर्म, सर्दियाँ सुहावनी और पूरे वर्ष भर वर्षा होती है।
9. पश्चिमी यूरोपियन सदृश जलवायु :-
- यह जलवायु 40° से 65° उत्तरी अक्षांशों के मध्य महाद्वीपो के पश्चिम की ओर मिलती है।
- यहाँ ग्रीष्मकाल तथा शीतकाल का तापमान क्रमश: 15 - 18°C तथा 2°-10°C होता है।
- यहाँ शीतकाल में ज्यादा वर्षा होती है।
10. ठण्डी पूर्वी तटीय जलवायु :-
- यह संयुक्त राज्य अमेरिका की मक्कापेटी में इस प्रकार की
- जलवायु है इसे ''मक्का पेटी' की जलवायु के नाम से जानते हैं। औसत गमियों का तापमान 21°-24°C है। यह गर्म और आर्द्रता लम्बे समय तक रहती है।
- सर्दियों का औसत तापमान -4° से 1.7° और 3 से 5महीने का समय होता है।
11. महाद्वीपीय प्रकार की जलवायु:-
- सर्दियाँ अत्यधिक ठण्डी औसत महिने का तापमान -12°C से 6.7° C है। गर्मियों अत्यधिक गर्म, औसत तापमान 18°C से 21°C है।
- महाद्वीपों के आन्तरिक भाग बहुत बड़े हैं।
12. टैगा जलवायु - Taiga Climate :-
- इसका नाम इस क्षेत्र में मिलने वाले शंकुधारी वृक्षों (Coniferous trees) के आधार पर दिया गया है। यह दो बड़े क्षेत्रों में विस्तृत है। यह पूर्व से पश्चिम दिशा में अलास्का से न्यूफाउड़लैड़ से उत्तरी अमेरिका, नार्वे, कमचटका ओर यूरोप प्रायद्वीप में स्थित है।
- यहाँ पर ग्रीष्म ऋतु छोटी व ठण्डी होती है (लगभग 10°C) तथा शरद् ऋतु बहुत ही शीत व लम्बी होती है (0°C से नीचे)।
- इस जलवायु में वार्षिक तापान्तर सबसे ज्यादा होता है [बोयान्सक (साइबेरिया) में जनवरी का तापमान-50°C होता है, इस प्रकार तापान्तर 64°C तक होता है] यहाँ वार्षिक औसत वर्षा लगभग 50 सेमी होती है।
- टैगा वन फर्नीचर में काम आने वाली लकड़ी के सबसे अच्छे स्त्रोत है और यहाँ फर वाले जानवर भी बहुतायत में मिलते हैं।
13. टुण्ड्रा जलवायु - Tundra Climate :-
- इन क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में केवल इतना तापमान होता है कि बर्फ की ऊपरी परत पिघल जाये जबकि शीत ऋतु में यहाँ खूब बर्फ गिरती है।
- यहाँ ब्लिजार्ड (Blizzard) पवनें चलती हैं
- यहाँ लाइकेन (Lichens) एवं मॉस (Mosses) सामान्य रूप से मिलते हैं।
14. उच्चभूमि जलवायु :-
- यह जलवायु पर्वतीय भागों में पायी जाती है।
- जलवायु निर्धारण में ऊँचाई, ऊर्ध्वाधर, प्रवणता, आकार आदि मुख्य कारक होते हैं।
- यहाँ पर हवाएँ, निम्न भूमि की अपेक्षा तीव्र होती है ऊँचाई के साथ-साथ वनस्पति भिन्न प्रकृति की होती
- चली जाती है।
आइसोप्लेथ - ISOPLETH : -
किसी मानचित्र पर अंकित वह कल्पित रेखा जो किसी एक समान अभिक्रिया को दर्शाने वाले बिन्दुओं को जोड़ती है।
अइसोप्लेथ - अभिक्रियाएँ
आइसोबार - समान दबाव
आइसोबाथ - समान सागरीय गहराई
आइसोब्रट - एक समय में तडित झंझावत
आइसोहेलाइन - समान लवणता
आइसोहेल्स - समानधूप
आइसोहाइट्स - समान वर्षा
आइसोहाइप्स या कंटूर रेखा - समान समुद्री सतह से ऊँचाई
आइसोनिफ - समान हिम
आइसोथर्म - समान ताप
आइसोनेफ - समान मेघाच्छादन
आइसोडपान - समान परिवहन
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box